मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओवादियों ने 220 सीटें जीतीं
नेपाल संविधान सभा चुनाव में 220 सीटें जीतकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल माओवादी सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरी है।

देश में राजशाही का अंत कर नई लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने के लिए 601 सदस्यीय संविधान सभा चुनाव के सभी नतीजे आज शुक्रवार को घोषित कर दिए गए।

चुनाव आयोग के प्रवक्ता लक्ष्मण भट्टारई ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए कहा- माओवादियों को 220 सीटें हासिल हुई हैं और वे सबसे बडी पार्टी बनकर उभरे हैं। देश की 601 सदस्यीय संविधान सभा की 240 सीटों के लिए प्रत्यक्ष चुनाव कराए गए थे और 335 सीटों के लिए समानुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर चुनाव हुआ था।

माओवादियों ने प्रत्यक्ष चुनाव वाली 240 सीटों में से 120 पर जीत दर्ज की जबकि समानुपातिक प्रतिनिधित्व वाली 335 सीटों में से100 पर भी अपना कब्जा जमाया। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने 220 सीटों पर जीत दर्ज की।

चुनाव में इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद माओवादी बहुमत हासिल नहीं कर पाए हैं लिहाजा अन्य दलों को मिलाकर गठबंधन सरकार बनाने की उनकी कोशिशें तेज हो गई हैं।
और भी
दलाई के प्रतिनिधि से बात करेगा चीन
ग्लोबल वार्मिंग से निबटना होगा खतरनाक
सू को शीर्ष अमेरिकी नागरिक सम्मान
इजरायल ने कार्टर को कट्टर करार दिया
ब्रिटेन की जेलें बनीं जन्नत
सरबजीत को मिल सकता है जीवनदान