अमेरिका कांग्रेस संसद ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू की को अपने शीर्ष नागरिक सम्मान 'अमेरिकी कांग्रेस स्वर्ण पदक' से सम्मानित करने की घोषणा की है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इस संबंध में 17 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित कर दिया गया था। इससे पहले यह सम्मान विंस्टन चर्चिल, पॉप जॉन पॉल द्वितीय, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला और हाल ही में दलाई लामा को दिया जा चुका है।
यूएस कैम्पेन फ्रा बर्मा नामक संगठन ने अमेरिकी कांग्रेस के इस फैसले का स्वागत किया है। संगठन की सह-अध्यक्ष आंग डिंग ने कहा कि म्यांमार की जुंटा सरकार को लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू की को 12 साल की नजरबंदी से तुरंत रिहा करना चाहिए। उन्होंने अपना सारा जीवन म्यांमार की जनता के लिए कुर्बान कर दिया है। इस बीच यूरोपीय संघ ने भी जुंटा शासन से सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की माँग की है।
|