मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जहरीली गैस से 9 महिलाओं की मौत
चीन की राजधानी पेइचिंग में नौ महिलाओं की एक गैस वॉटर हीटर से जहरीली गैस रिसने से मौत हो गई। एक समाचार पत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।

इसमें बताया गया है कि पुलिस ने इन सभी महिलाओं को च्यांग जिले के एक अर्पाटमेंट में अचेत अवस्था में पाया। पुलिस ने उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालाँकि इस घटना में एक महिला की जान बच गई है।

अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया है कि वॉटर हीटर से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसने से इन महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मरने वाली सभी महिलाएँ एक रीयल एस्टेट फर्म के लिए काम करती थीं और 21 अप्रैल को ही इस अपार्टमेंट में रहने आई थी।
और भी
हसीना की वकील बनीं चेरी ब्लेयर
सरबजीत के लिए गंभीरता से विचार
सरबजीत से हुई परिवार की मुलाकात
भारतीय डॉक्टर के बारे में माँगा रिकॉर्ड
मुशर्रफ ने यात्राओं पर खर्च किए डेढ अरब
चीन में सर्वाधिक इंटरनेट प्रेमी