मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय डॉक्टर के बारे में माँगा रिकॉर्ड
अमेरिका की एक अदालत ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से उन सभी मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड माँगा है जिन्हें भारतीय मूल के डॉक्टर जयंत पटेल ने नुकसान पहुँचाया था।

पटेल ऑस्ट्रेलिया में नरसंहार के आरोपों का सामना कर रहा है। वह वर्ष 2003 से 2005 के बीच बुंदाबर्ग बेस अस्पताल में बतौर सर्जन कार्यरत था। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की अपील की है क्योंकि वह इस समय अमेरिका में रह रहा है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा केवल पाँच मरीजों का मेडिकल रिकार्ड उपलब्ध कराने की पटेल की दलील से सहमति जताते हुए अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश डेनिस हुबेल ने कहा मैं दो मई तक दस्तावेजों को पेश किए जाने का आदेश देता है।

उस पर आरोप है कि उसने क्वींसलैंड के बुंदाबर्ग बेस अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख के तौर पर काम करते हुए मरीजों को नुकसान पहुँचाया।

पटेल के प्रत्यार्पण मामले में ओगेगान के पोर्टलैंड में 27 मई को सुनवाई होनी है। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सरकार का पक्ष रखते हुए अमेरिकी वकील ऐथान नाइट ने कहा कि संबंधित दस्तावेज करीब 500 पन्नों के होंगे और पटेल प्रत्यार्पण मामले को लंबे मामले के तौर पर खींचना चाहता है। 11 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से पटेल को पोर्टलैंड की जेल में रखा गया है।
और भी
मुशर्रफ ने यात्राओं पर खर्च किए डेढ अरब
चीन में सर्वाधिक इंटरनेट प्रेमी
ईरान जबाब देने को तैयार-आईएईए
अमेरिका ने म्यांमार को लगाई फटकार
इंग्लैंड में शिक्षकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
वार्ता नहीं करने के होंगे गंभीर परिणाम-अमेरिका