मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुशर्रफ ने यात्राओं पर खर्च किए डेढ अरब
पाकिस्तान में सरकार ने पिछले पाँच साल में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और उनकी पत्नी की विदेश यात्राओं पर 1.5 अरब रुपए खर्च कर दिए।

विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने कल नेशनल असेंबली में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुशर्रफ ने फरवरी 2003 के बाद अब तक सरकारी खर्च पर कुल 37 बार विदेश यात्रा की और इन यात्राओं में उनके साथ 1325 लोग विदेश गए।

कुरैशी ने बताया कि इन सभी दौरों में मुशर्रफ की सबसे खर्चीली यात्रा अमेरिका में उनकी अपनी किताब 'इन द लाइन ऑफ फायर' के विमोचन की रही। इस पुस्तक के विमोचन के लिए उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान 22.7 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

उन्होंने बताया कि पिछले पाँच साल में मुशर्रफ ने 80 देशों की यात्रा की। इनमें सबसे ज्यादा बार वह अमेरिका, सऊदी अरब और ब्रिटेन गए।
और भी
चीन में सर्वाधिक इंटरनेट प्रेमी
ईरान जबाब देने को तैयार-आईएईए
अमेरिका ने म्यांमार को लगाई फटकार
इंग्लैंड में शिक्षकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
वार्ता नहीं करने के होंगे गंभीर परिणाम-अमेरिका
मातृत्व पर रियलिटी शो करेंगी लोपेज