चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अमेरिका को इस मामले में पीछे छोड़ते हुए विश्व में सर्वाधिक हो गई है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के अनुसार गत फरवरी में चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 22.1 करोड़ को भी पार कर गई। इस साल के शुरू में यह 21 करोड़ थी जो कि अमेरिका में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों से महज 50 लाख कम थी।
हालाँकि चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है लेकिन कुल आबादी की तुलना में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों का अनुपात अभी भी कम है। इतना ही नहीं इस मामले में वृद्धि दर भी वैश्विक वृद्धि दर से कम है।
इस बारे में प्राप्त आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2007 के अंत में चीन में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की वृद्धि दर 16 प्रतिशत थी, जबकि इसकी वैश्विक वृद्धि दर 19.1 प्रतिशत है।
|