मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान जबाब देने को तैयार-आईएईए
ईरान परमाणु बम बनाने की तकनीक के अध्ययन के बारें में पश्चिमी देशों की खुफिया एजेन्सियों द्वारा लगाए गए आरोपों का जबाब देने के लिए राजी हो गया है। संयुक्त राष्ट्र आणविक वाचडाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल एटामिक इनर्जी एजेन्सी (आईएईए) के महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई ने इस सद्भावना प्रदर्शन को मील का पत्थर बताया। इससे पहले ईरान ने खुफिया एजेन्सियों की रिपोर्ट को आधारहीन और जाली बताते हुए स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के जाँचकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद मामला सुलझा लिया गया है। अब इस मुद्दे पर और चर्चा नहीं होगी।

अलबरदेई ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मई के अन्त तक ईरान अध्ययन के आरोपों पर स्पष्टीकरण दे देगा। बोस्निया की राजधानी सरजेवो में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरे विचार से यह सकारात्मक कदम है।

आईएईए की प्रवक्ता मेलिसा फ्लेमिंग ने कहा कि तेहरान में गत सोमवार और कल हुई ईरानी नेताओं और आईएईए के सुरक्षा प्रमुख और सर्वोच्च जाँचकर्ता ओली हीनोनेन के साथ हुई बैठक में यह करार हुआ। आईएईए ने इस बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।

ईरान ने हीनोनेन के साथ हुई चर्चा को सकारात्मक बताया, लेकिन क्या चर्चा हुई यह नहीं बताया।
और भी
अमेरिका ने म्यांमार को लगाई फटकार
इंग्लैंड में शिक्षकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
वार्ता नहीं करने के होंगे गंभीर परिणाम-अमेरिका
मातृत्व पर रियलिटी शो करेंगी लोपेज
ताईवान में भूकंप का झटका
ईरान करेगा आईएईए के साथ सहयोग