हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज टेलीविजन पर एक रियलिटी शो करने की योजना बना रही है। द लर्निंग चैनल के मुताबिक इसमें वह अपनी जिंदगी को एक गायिका, अभिनेत्री और हाल ही में बनी एक माँ के रूप को बताएँगी।
द लर्निंग चैनल के अध्यक्ष शेपिरो मेथेस ने एक बयान में बताया कि जेनिफर जीवन के प्रति अविश्वसनीय रूप से भावुक हैं और हमारे दर्शकों के लिए रोल माडल हैं।
लोपेज ने बताया कि मैं एक साथ मिलकर इस रोमांचक यात्रा के लिए आगे की सोच रही हूँ। 38 वर्षीय लोपेज ने पहली बार दो जुड़वाँ बच्चों एक लड़का और एक लड़की को 22 फरवरी को जन्म दिया। यह उनके पति सालसा नृत्य अभिनेता मार्क एंथोनी से चौथी और पाँचवीं संतान है।
इस वृतचित्र श्रृंखला जिसकी लोपेज सहनिर्माता और अभिनेत्री हैं की शूटिंग जल्दी हो शुरू होने वाली है लेकिन इसे कब प्रदर्शित किया जाएगा, इसकी तत्काल जानकारी नहीं दी गई है।
अमेरिका की यह गायिका और अभिनेत्री पोर्टो रिको मूल की हैं लेकिन उनका जन्म ब्रांक्स में हुआ था। एंथोनी से शादी करने से पहले वे दो बार विवाह कर चुकी हैं।
|