अंतरराष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि ईरान के साथ उसका एक समझौता हुआ है जिसके तहत वह इन आरोपों की जाँच करेगा कि ईरान ने अध्ययन किया है कि कैसे परमाणु हथियारों की डिजाइन की जाए।
एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई ने सारोयेवो यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीन में इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मई के अंत तक ईरान से कोई स्पष्टीकरण आ जाना चाहिए।
इससे पहले यहाँ एजेंसी के प्रवक्ता मेलिसा फ्लेमिंग ने एक बयान में इस आशय के समझौता होने की खबर दी थी।
|