मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफगानिस्तान में आतंकी हमले, 23 मरे
अफगानिस्तान में बुधवार को आतंकवादियों के तीन अलग-अलग हमलों में 13 तालिबानियों, सात पुलिसकर्मियों और तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कुनार प्रांत के पूर्वी इलाके में पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित पुलिस चौकी पर किए गए हमले में पाँच पुलिसकर्मी मारे गए। सीमा पुलिस के कमांडर एस्मातुल्लाह ने बताया कि इस हमले के बाद हुई मुठभेड़ में तालिबान के 13 आतंकवादी मारे गए।

दूसरा आत्मघाती हमला हेलमंड प्रांत के गिरिश्क जिले में किया गया। जिले के पुलिस प्रमुख खान मोहम्मद शुजा ने बताया कि गिरिश्क स्थित पुलिस चौकी पर किए गए आत्मघाती हमले के बाद हुई मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी मारे गए।

जबकि तीसरा आत्मघाती हमला पाकिस्तान के सीमावर्ती कंधार प्रांत में किया गया। प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सफीउल्लाह ने बताया कि स्पिन बोल्दक जिले के भीड़भाड़ वाले बाजार में किए गए इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
और भी
भोजन से प्रभावित भ्रूण
ओबामा ने दी हिलेरी को बधाई
हिलेरी के प्रचार में आई नई जान
हिंसा के खिलाफ किडमैन का अभियान
नेपाली माओवादियों को भारत का समर्थन
तेल के दामों से बु‍श चिं‍तित