मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चाँद और मंगल पर कॉलोनियाँ बनें
विख्यात वैज्ञानिक डॉ. स्टीफन हॉकिन्स ने कहा है कि मानव को चाँद और मंगल पर कॉलोनियाँ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंतरिक्ष में मानव द्वारा जितने संसाधन खर्च किए जा रहे हैं वे वर्तमान की तुलना में दस गुना ज्यादा किए जाने चाहिए। अभी मानव अपने सिर्फ 0.25 प्रतिशत वित्तीय संसाधनों को ही अंतरिक्ष विज्ञान पर खर्च कर रहा है।

डॉ. हॉकिन्स ने उक्त विचार वाशिंगटन विश्वविद्यालय में नासा की 50वीं वर्षगाँठ के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि नासा को अब अपने अगले लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर लेना चाहिए जिसके तहत उसे 2020 तक अंतरिक्ष यात्रियों को वापस चंद्रमा पर पहुँचाना और उसके बाद मंगल पर भेजना शुरू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नासा को चंद्रमा से शुरुआत करनी चाहिए क्योंकि वह दूसरी जगहों के मुकाबले अधिक पास है और पहुँचने में आसान भी है। डॉ. हॉकिन्स के मुताबिक नासा को चंद्रमा के बाद मंगल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वहाँ जमा हुआ पानी है जिससे यह भी पता चलता है कि भूतकाल में वहाँ जीवन होने की संभावनाएँ हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति केनेडी ने 1960 में चंद्रमा पर पहुँचने के जिस लक्ष्य को हासिल कर लिया था नासा को अब उससे आगे सोचना चाहिए और इसके लिए यही सबसे उपयुक्त समय है।
और भी
हिंसा के खिलाफ किडमैन का अभियान
नेपाली माओवादियों को भारत का समर्थन
तेल के दामों से बु‍श चिं‍तित
माँ बेहतर राष्ट्रपति हो सकती हैं-चेल्सिया
हिलेरी की ओबामा पर आसान जीत
अंतरिक्ष में चेरी के बीज भेजेगा जापान