मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तेल के दामों से बु‍श चिं‍तित
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने कच्चे तेल और गैसोलीन के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी होने पर चिन्ता व्यक्त की है।

कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर और मैक्सिको के राष्ट्रपति फेलिप काल्ड्रन के साथ बुश ने कहा कि हमें उपभोक्ताओं के हितों का ख्याल है। गौरतलब है कि अमेरिका में कच्चे तेल के दाम पहली बार सबसे ज्यादा 119.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू रहे हैं।

इसके अलावा गैसोलीन का औसत दाम भी 3.51 डॉलर प्रति गैलन हो गया है। सेन फ्रांसिस्को समेत तटवर्ती शहरों में तो गैसोलीन का भाव चार डॉलर प्रति गैलन के आसपास जा पहुँचा है।

बुश ने तेल से सम्पन्न सऊदी अरब के अमेरिका की मदद के लिए आगे आने के बारे में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए आपूर्ति के लिए कनाडा और मैक्सिको का शुक्रिया अदा किया।
और भी
माँ बेहतर राष्ट्रपति हो सकती हैं-चेल्सिया
हिलेरी की ओबामा पर आसान जीत
अंतरिक्ष में चेरी के बीज भेजेगा जापान
जूलिया रॉबर्ट्स का पर्यावरण प्रेम
सोमालिया में संघर्ष, 100 लोग मरे
चीन ने की ब्रिटेन की आलोचना