चेल्सिया क्लिंटन ने कहा कि उनकी माँ पिता बिल क्लिंटन से बढ़िया राष्ट्रपति साबित हो सकती हैं क्योंकि इसके लिए वह अच्छी तरह तैयार हैं और ज्यादा प्रगतिशील हैं।
ड्यूक विश्वविद्यालय में करीब 300 लोगों को संबोधित करते हुए चेल्सिया क्लिंटन ने कहा कि उनके पिता ने 1993 में जब कार्यालय संभाला, उस समय उन्हें कांग्रेस के अंदरूनी कार्यों की पूरी समझ नहीं थी।
चेल्सिया ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति के पद की उम्मीदवार उनकी माँ को न्यूयॉर्क से सीनेटर होने का फायदा मिलेगा।
चेल्सिया क्लिंटन ने कहा कि उसकी माँ जानती हैं कि वॉशिंगटन में कैसे प्रभावशाली बनना है और रिपब्लिकन के साथ किस तरह काम करना है।
|