मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अंतरिक्ष में चेरी के बीज भेजेगा जापान
जापान के चेरी के वृक्ष बेहद लोकप्रिय रहे हैं और अब इसके बीज अंतरिक्ष में भी भेजे जाएँगे।

'जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी' ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में स्थित जापानी प्रयोगशाला में चेरी के बीजों को भेजने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। स्टेशन पृथ्वी के उुपर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा है।

अधिकारियों ने कल यह जानकारी देते हुए बताया कि तोक्यो स्थित निजी सेक्टर की 55 कंपनियों की शीर्ष संस्था जापान मैन्ड स्पेस सिस्टम कारपोरेशन ने चेरी के इन बीजों को छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में रखने की योजना बनायी है।

इसका मकसद यह पता लगाना है कि किस प्रकार माइक्रोग्रेविटी इन पर अपना प्रभाव डालती है। चेरी के पेड़ों पर बसंत के मौसम में फूल खिलते हैं और इसका उत्सव मनाने के लिए जापान भर में लोग पिकनिकों का आयोजन करते हैं।
और भी
जूलिया रॉबर्ट्स का पर्यावरण प्रेम
सोमालिया में संघर्ष, 100 लोग मरे
चीन ने की ब्रिटेन की आलोचना
ब्रिटेन लौट सकते हैं भारतीय पेशेवर
श्रीलंका में 25 तमिल विद्रोही ढेर
...तो ईरान को मिट्टी में मिला देंगे