हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स के पर्यावरण प्रेम का उदाहरण हाल ही में पृथ्वी दिवस के दौरान प्रसिद्ध ऑपेरा विन्फ्रे के कार्यक्रम में दिखाई दिया है।
'पृथ्वी दिवस' के अवसर पर हरियाली की थीम पर बने इस कार्यक्रम के सेट पर पहुँचकर जूलिया ने कृषि व बागवानी पर कुछ टिप्स भी बताईं। इतना ही नहीं, इस मौके पर जूलिया जो पोशाक पहनकर आईं थी, उसे वह अकसरर बागवानी के दौरान पहनती हैं।
कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को दिए गए साक्षात्कार के दौरान जूलिया ने बताया कि उन्हें बागवानी बेहद पसंद है और वह इससे जुड़े सभी कार्यों में दिलचस्पी लेती हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी माना कि अक्सर बागवानी करते वक्त वह वही पोशाक पहनती हैं, जिसे पहनकर वह इस कार्यक्रम के दौरान पहनकर उपस्थित हुई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेट पर भी बागवानी की कुछ टिप्स को करके दिखाया।
|