अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने पेनसिल्वेनिया की महत्वपूर्ण बाजी से पहले मंगलवार को कहा कि यदि वे व्हाइट हाउस में दाखिल हुईं और ईरान ने इसराइल पर परमाणु हथियारों से हमला किया तो अमेरिका ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देगा।
वाय नेटन्यूज के मुताबिक एबीसी के एक कार्यक्रम 'गुड मार्निंग अमेरिका' में एक साक्षात्कार में एक सवाल के जबाव में हिलेरी ने यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि यदि ईरान ने परमाणु हथियारों के साथ इसाइल पर धावा बोल दिया तो वे क्या करेंगी।
इस सवाल के जवाब में हिलेरी ने कहा कि ईरान के लोगों को यह बता देना चाहती हूँ कि यदि मैं राष्ट्रपति बनीं तो अमेरिका ईरान पर हमला बोल देगा। ईरान शायद यह सोचता है कि अगले दस वर्षों में वह इसराइल पर हमला कर सकेगा, लेकिन तब तक हम ईरान को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम हो जाएँगे।
|