मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अधरों के स्पर्श से जगता है...
खूबसूरत होना और खूबसूरत होने का अहसास होना अलग-अलग बातें हैं। शायद कोई कहे कैसे, लेकिन यह साबित हुआ है एक सर्वेक्षण से। कोई महिला यदि खूबसूरत है और उसे इसका अहसास नहीं है तो उसकी खूबसूरती में चार-चाँद नहीं लग सकते। ठीक उसी तरह से जिस तरह से चाँद में दाग हो।

खूबसूरती का अहसास किसी महिला को तभी होता है, जब उसमें प्रेम अंकुरित हो और वह भी प्रेमी का, उसके स्पर्श का। प्रेम का संकेत चुंबन महिला में खूबसूरती का अहसास जगा देता है, जो उसे खूबसूरत होने से ज्यादा आनंद देता है।

इस तरह का एक सर्वेक्षण पिछले दिनों यहाँ किया गया। सर्वेक्षण में यह जानने की कोशिश की गई कि महिलाओं को खूबसूरती का अहसास कब होता है। इसके जवाब में कई महिलाओं का कहना था, चुंबन।

महिलाओं की राय थी कि उनको प्रेम करने वाला पति या प्रेमी जब भी अपना प्रेम भरा स्पर्श उनके अधरों पर करता है तो उन्हें इसका अहसास जाग उठता है।

सर्वेक्षण में करीब 1000 महिलाओं से चर्चा की गई। इनकी आयु 18 साल से ऊपर की थी। प्रेम, शॉपिंग और संभोग इन तीनों से ज्यादा ऊपर है, चुंबन। यह ब़ड़ी आश्चर्य की बात है कि परफ्यूम, जवाहरात और सौंदर्य के लिए किए गए जतन महिलाओं में इस तरह का अहसास जगाते जरूर हैं, लेकिन यह टॉप टेन में नहीं आते हैं।

लिपस्टिक से भी भाव : 1000 में से करीब 60 प्रश महिलाओं में चुंबन के जरिए अपनी सुंदरता का अहसास जगता है। इसके अलावा होठों पर सुंदर लिपस्टिक लगाने से भी सुंदरता का भाव आ ही जाता है। चॉकलेट देना दसवें स्थान पर आता है। यह सर्वेक्षण करने वाली कॉस्मेटिक कंपनी ब्लिसटेक्स है। (नईदुनिया)
और भी
लंदन लाइब्रेरी को 20 लाख पाउंड का दान
अमेरिका में मंदी का असर आईटी पर भी
ओबामा और हिलेरी फिर आमने-सामने
शीर्ष पर पॉप गायिका मेडोना...
कैमरून के हमदर्द बने जस्टिन
लोकतंत्र पर कोई समझौता नहीं