नोबल पुरस्कार विजेता कवि टीएस इलियट की विधवा वेलेरी इलियट ने लंदन लाइब्रेरी में एक नई शाखा के निर्माण के लिए 20 लाख 50 हजार पाउंड की राशि दान में दी है।
लाइब्रेरी इसके लिए काफी लंबे समय से अपील कर रही थीं। टीएस इलियट 1952 से 1965 में अपनी मौत तक 13 साल तक इस लाइब्रेरी के अध्यक्ष पद पर रहे थे।
मध्य लंदन में सेंट जेम्स स्क्वेयर स्थित इस 167 साल पुरानी इमारत में बनने वाले नए भवन का निर्माण टीएस इलियट हाऊस रखा जाएगा।
कवि की 82 वर्षीय विधवा इस संबंध में जून में एक समारोह में भाग लेंगी। वह जो राशि लाइबेरी को दान में देंगी, वह इलियट एस्टेट को विभिन्न प्रकाशन कंपनियों से मिलने वाली रायल्टी के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
|