डेमोक्रेटस उम्मीदवार बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच एक बार फिर पेनसिल्वेनिया में काँटे की टक्कर हो रही है।
आज पेनसिल्वेनिया के प्राइमरी चुनाव के बाद स्थिति काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है। दोनों उम्मीदवार सवा महीने के अंतराल के बाद आमने-सामने हैं, लेकिन दोनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव प्रचार खट्टे-मीठे अनुभवों से भरा पड़ा है।
सबसे पहले बराक ओबामा के बेहद करीबी और उनके चर्च के पादरी पेसटर राइट के कई ऐसे बयान यू ट्यूब पर आए, जिनसे ओबामा की मुश्किलें बढ़ गई।
पैसटर राइट अमेरिकी नेताओं और सरकार की आलोचना की थी। पैसटर राइट अश्वेत चर्च पादरी हैं। पैसटर राइटर के ब्यानों के बाद श्वेत समुदाय नाराज हो गया था।
उधर हिलेरी क्लिंटन 1996 के अपने बोस्निया दौरे के बयान पर फँस गई। उन्होंने कहा था कि जब वह वहाँ उतरी थीं तो हवाई अडडे के आसपास गोलियाँ चल रही थी और वह बचते-बचाते निकली थीं।
एक अखबार ने खोजबीन की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। ओबामा ने हिलेरी के इस बयान पर एतराज जताया तो हिलेरी को बाद में माफी माँगनी पड़ी।
|