हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज के दु:ख में कोई उनके साथ हो या न हो, पर उनके पूर्व पति जस्टिन टिंबरलेक हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार हैं।
हाल ही टिंबरलेक ने कैमरून के दिवंगत पिता की शोकसभा में हिस्सा लिया और अपने पिता की मृत्यु से दु:खी कैमरून को दिलासा दिया। गौरतलब है कि कैमरून के पिता एमिलियो डियाज का देहांत 15 अप्रैल को हुआ था।
इस मौके पर जस्टिन के साथ-साथ कैमरून के पूर्व साथी जॉन मेयर भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार माहे के समुद्री तट पर आयोजित इस समारोह को गैर परंपरागत ढंग से संपन्न किया गया, जिसमें काली पोशाक पहनना अनिवार्य नहीं था।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सभी मेहमानों के चले जाने के बाद तक जस्टिन कैमरून के साथ रुके हुए थे और उन्हें दिलासा दे रहे थे।
वहीं डियाज परिवार ने मेहमानों से निवेदन किया कि वे फूल लाने के बजाय सर्फाइडर.ऑर्ग नामक साइट पर एमिलियो के नाम पर समाज कार्य के लिए अनुदान दें।
|