मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन दलाई लामा से बात करे-अमेरिका
अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ बातचीत शुरू करे। अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया है कि दलाई लामा तिब्बत की आजादी की माँग नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत करना चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता टाम केसी ने बताया कि हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि वार्ता शुरू हो। जैसा आपने कहा है इस समस्या की जड़ें इतिहास में हैं और हम सोचते हैं कि तिब्बत में समस्याओं से निपटने का यह सबसे सही रास्ता है।

उन्होने कहा कि लेकिन इस समय मैं यह कहने की स्थिति में नहीं हूँ कि उच्चस्तरीय वार्ता शुरू करने के लिए किसी प्रकार की प्रतिबद्धता जताई गई है।

गौरतलब है कि कल मिशिगन में दलाई लामा तथा वैश्विक मामलों की उपविदेशमंत्री पाउला दोब्रियान्स्की के बीच हुई मुलाकात के बाद केसी की यह टिप्पणी आई है।
और भी
केमिकल अली अस्पताल में भर्ती
माओवादी अभी भी आतंकवादी -अमेरिका
डॉक्टर निकालेंगे सात किग्रा का ट्यूमर
पेटा देगा लाखों डॉलर का इनाम
सरबजीत की माफी के लिए याचिका
ज्ञानेन्द्र की भारत में रहने की योजना नहीं