मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
केमिकल अली अस्पताल में भर्ती
भूख हड़ताल पर बैठे सद्दाम हुसैन के भाई केमिकल अली अल मजीद को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

वकील बादी इज्जत आरेफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अली हसन अल मजीद और उसके साथी अभियुक्त अब्दुल गफ्फूर को अमेरिका के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

1991 में हुए शिया विद्रोह के अभियुक्त अल मजीद गफ्फूर तथा कई अन्य ने शुक्रवार को भूख हड़ताल प्रारंभ की थी। ये लोग सामान्य जेल में से तंग आवास में स्थानांतरित किए जाने के आदेश का विरोध कर रहे थे।

अमेरिकी सेना ने अल मजीद को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि उसकी हालत स्थिर है।
और भी
माओवादी अभी भी आतंकवादी -अमेरिका
डॉक्टर निकालेंगे सात किग्रा का ट्यूमर
पेटा देगा लाखों डॉलर का इनाम
सरबजीत की माफी के लिए याचिका
ज्ञानेन्द्र की भारत में रहने की योजना नहीं
नौका पर समुद्री डाकुओं ने कब्जा किया