मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओवादी अभी भी आतंकवादी -अमेरिका
नेपाल के संविधान के सभा चुनावों में माओवादियों की जबरदस्त जीत के बावजूद उन पर चस्पा आतंकवादका ठप्पहटा नहीं है। अमेरिका ने कहा है कि उनका दर्जा आतंकवादियों का ही रहेगा।

वर्ष 2003 में अमेरिका ने माओवादियों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों की सूची में पहली बार शामिल किया था। यद्यपि अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि इसकी समीक्षा की जा सकती है।

अमेरिका के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता टॉम केसी ने कहा कि हमने आतंकवादियों की सूची में सभी विदेशी आतंकी संगठनों को सूचीबद्ध कर रखा है। इसकी कुछ कानूनी आवश्यकताएँ हैं जो हमारे ऊपर लागू होती हैं। इनका हमें सम्मान करना पड़ता है। नेपाल के माओवादियों के मामले में भी ऐसा ही है।

केसी ने माओवादियों के विषय ने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जो हिंसा तथा आतंक के रास्ते से राजनीतिक प्रक्रिया और वैध गतिविधियों की ओर बढ़ा है।

लोगों को इस स्थिति तथा इस संगठन के विषय में सोचने का एक और मौका देना चाहिए। पिछले सप्ताह नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा था कि दो दशकों से अधिक चले गृहयुद्ध के दौरान लगे आतंकवादी के ठप्पे को हटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
और भी
डॉक्टर निकालेंगे सात किग्रा का ट्यूमर
पेटा देगा लाखों डॉलर का इनाम
सरबजीत की माफी के लिए याचिका
ज्ञानेन्द्र की भारत में रहने की योजना नहीं
नौका पर समुद्री डाकुओं ने कब्जा किया
शेखावत ने विमान में मनाया जन्मदिन