मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉक्टर निकालेंगे सात किग्रा का ट्यूमर
अमेरिकी डॉक्टर एक वियतनामी लड़की का 15 पाउंड यानी करीब सात किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकालेंगे। आकार के हिसाब से यह ट्यूमर अब तक का सबसे बड़ा है।

15 वर्षीय दाओ थाई लाई के शरीर में यह ट्यूमर उसी वक्त बनना शुरू हो गया था, जब वह मात्र तीन साल की थी। इस ट्यूमर ने लाई के चेहरे के बड़े हिस्से और उसकी गर्दन को अपने कब्जे में लिया हुआ है, जिससे उसके अंधा होने और गला बंद होने का खतरा पैदा हो गया है।

ऑपरेशन की तैयारियों में जुटे यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। यह लड़की अपनी माँ के साथ इस उम्मीद में अमेरिका आई थी कि उसे इस ट्यूमर से छुटकारा मिल जाएगा, जिसने उसके चेहरे को पहले ही बदसूरत बना दिया है और उसकी जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी तथा जैक्सन मेमोरियल मेडिकल सेंटर के ओरल तथा मैक्सीलोफेशियल सर्जन जीसस गोमेज ने बताया कि श्वानोमा ट्यूमर बहुत असामान्य नहीं है, लेकिन लाई के ट्यूमर का आकार बहुत दुर्लभ होता है और आज तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है, जिसका पता चला है।

श्वानोमा ट्यूमर में उत्तकों का विकास होता है और यह शिराओं को ढँक लेता है। आमतौर पर यह कैंसर का वाहक नहीं बनता और एक बार हटाए जाने के बाद इसके दोबारा होने की संभावना न के बराबर होती है।

गोमेज ने बताया कि बिना ऑपरेशन के लाई के जीवन की अनिश्चितता बढ़ जाएगी, क्योंकि तेजी से बढ़ता ट्यूमर उसकी श्वास नलिका को अवरुद्ध कर देगा।

लाई को इस ट्यूमर के चलते स्कूल छोड़ना पड़ा और इन दिनों वह बहुत छोटे-मोटे काम ही कर पाती है। यहाँ तक क‍ि रोजमर्रा की गतिविधियों में भी उसे परेशानी होती है।
और भी
पेटा देगा लाखों डॉलर का इनाम
सरबजीत की माफी के लिए याचिका
ज्ञानेन्द्र की भारत में रहने की योजना नहीं
नौका पर समुद्री डाकुओं ने कब्जा किया
शेखावत ने विमान में मनाया जन्मदिन
कलाकार रोजाली रित्ज का निधन