मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नौका पर समुद्री डाकुओं ने कब्जा किया
सोमालिया के तट के समीप समुद्री डाकुओं ने मछली पकड़ने की एक स्पेनिश नौका पर कब्जा कर लिया है, जिसमें चालक दल के 26 सदस्य सवार हैं।

स्पेनिश विदेश मंत्रालय ने बताया कि कब्जे को लेकर किए गए हमले में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दी प्लाया दा बाकियो नामक नौका पर रविवार को समुद्री डाकुओं ने उस समय कब्जा कर लिया, जब वह सोमालियाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ रही थी।

बयान में बताया गया है कि चालक दल के 26 सदस्यों में 13 स्पेनिश नागरिक हैं जबकि स्पेनिश मीडिया के अनुसार चालक दल के 13 अन्य सदस्य अफ्रीकी नागरिक हैं।

बताया जाता है कि सोमालिया समुद्र तट से 400 किलोमीटर भीतर चार सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने ग्रेनेड लांचरों के साथ नौका पर कब्जा कर लिया। सरकारी सूत्रों ने यूरोपा प्रेस न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी।

समुद्री डाकुओं के हमले में नौका क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन अभी भी वह तैरने की स्थिति में है और ऐसा लगता है कि वह किनारे की ओर बढ़ रही है।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने समुद्री किनारे के समीप स्थित अपने एक जहाज को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होने को कहा है।

मंत्रालय ने इसके साथ ही जल क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी रखने वाले देशों के सैन्य अधिकारियों से भी संपर्क किया है ताकि प्रभावित नौका पर किसी प्रकार के बचाव अभियान के लिए साजो-सामान संबंधी सहायता मिल सके।
और भी
शेखावत ने विमान में मनाया जन्मदिन
कलाकार रोजाली रित्ज का निधन
विवाह की तैयारी में जैसिका
महिमा चौधरी की खुशी का राज
सुधर रही हैं ब्रिटनी स्पीयर्स...
पाक ने फिर किया 'शाहीन' का परीक्षण