मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कलाकार रोजाली रित्ज का निधन
चार दशकों से अधिक तक न्यायालय के अंदर की कार्यवाहियों के तथा दर्जनों हाई ड्रामा मुकदमों के रेखाचित्र बनाने वाली प्रमुख कलाकार का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने चार्ल्स मैंसन पैटी हार्स्ट तथा ओजे सिंपसन से संबंधित मुकदमों के रेखाचित्र बनाए थे। वह 84 साल की थीं।

रित्ज का निधन उनके उत्तरी कैलिफोर्निया स्थित वालनट क्रीक में हो गया। उनकी पुत्री सैंडी रित्ज ने बताया कि रोजाली पिछले दो साल से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थीं।

1950 के दशक से रोजाली ने कुख्यात आर्मी मैकार्थी मुकदमे से करियर की शुरुआत की थी। वे अक्सर नेटवर्क टीवी तथा एपी संवाद समिति के लिए काम करती देखी जाती थीं।

ललित कला से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रोजाली ने 1967 में ब्लैक पैंथर ह्वे न्यूटन के मुकदमे की सुनवाई के रेखाचित्र बनाए।

वियतनाम युद्ध के दौरान एक बार अदालत के बाहर एक व्यक्ति ने उनके उपर काली मिर्च का पाउडर छिड़क दिया था।

वे किशोरावस्था में ही ख्याति प्राप्त रेखाचित्र कलाकार बन गईं थीं। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी विभिन्न कमेटियों की सुनवाइयों के रेखचित्र बनाए।
और भी
विवाह की तैयारी में जैसिका
महिमा चौधरी की खुशी का राज
सुधर रही हैं ब्रिटनी स्पीयर्स...
पाक ने फिर किया 'शाहीन' का परीक्षण
मैडोना लगातार 13वीं बार शीर्ष पर
रायटर के कैमरामैन के हत्या की जाँच