हॉलीवुड अभिनेत्री जैसिका अल्बा अब जल्दी ही विवाह के बंधन में बँधना चाह रही हैं और उनकी जिन्दगी के इस हमसफर का नाम है राइट कैश वॉरेन।
अपनी नई फिल्म ‘द आई’ के लांच के अवसर पर इस 25 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि हमारी दुनिया में एक नया मेहमान आने वाला है और नए मेहमान के भविष्य को देखते हुए हम दोनों ने जल्दी ही विवाह करने का फैसला किया है।
‘द सन’ नामक समाचार-पत्र को दिए गए इस साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि यह सच है कि हम विवाह करने वाले हैं और हम दोनों ही अपने इस फैसले से बेहद खुश हैं।
साथ ही उन्होंने इस साक्षात्कार में यह भी माना कि मैं इस समय खुश व स्वस्थ रहने की पूरी कोशिश कर रही हूँ, जिससे एक स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकूँ। मेरे होने वाले पति राइट भी इस जिम्मेदारी को लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
|