बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के पैर इन दिनों जमीन पर नहीं टिक रहे हैं। भले ही महिमा की महिमा बॉलीवुड की व्यावसायिक फिल्मों में न नजर आ रही हो, लेकिन समानान्तर व कला फिल्मों में काम करके वह बेहद खुश हैं।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘होप एंड द लिटिल शुगर’ को लेकर महिमा काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि वह समानान्तर व कला फिल्मों में अपनी शानदार वापसी से बेहद खुश हैं।
महिमा ने एक साक्षात्कार में इस बात को माना कि उन्हें उनकी इस नई फिल्म से काफी उम्मीदे हैं और वह आगे भी इस तरह के प्रोजेक्ट करने के लिए काफी उत्सुक हैं।
साथ ही साथ महिमा ने निर्देशिका तनुजा चंद्रा की तारीफ करते हुए माना कि उनके निर्देशन में अर्थपूर्ण फिल्में ही बनती हैं। वह हमेशा कलाकारों को ही अभिनय का मौका देती हैं न कि स्टार को।
|