मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुधर रही हैं ब्रिटनी स्पीयर्स...
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों सुधरने की जी-तोड़ कोशिश में है। शायद इसलिए वह अपने करियर को पूरी गंभीरता से ले रही हैं।

कार्यक्रम ‘हाऊ आई मेट योर मदर’ में मेहमान भूमिका निभाने के पश्चात अब ब्रिटनी इस कार्यक्रम के दूसरे भाग में भी नजर आएँगी। सूत्रों के अनुसार इस बार ब्रिटनी इस कार्यक्रम में एक रिसेप्शनिस्ट की भूमिका निभाते हुए नजर आएँगी।

'पीपुल' नामक पत्रिका के अनुसार यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है और इसकी लोकप्रियता में ब्रिटनी के आने से चार चाँद लग गए हैं। ब्रिटनी सच में बढ़िया कमबैक चाहती हैं और इसके लिए प्रयत्नशील भी हैं।

हालाँकि ब्रिटनी के करीबी सूत्रों ने यह भी माना है कि ब्रिटनी की यह वापसी फिलहाल केवल एक ही भाग के लिए सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम की प्रोडक्शन कंपनी ‘फॉक्स स्टूडियो’ के भी अधिकारिक सूत्रों ने इस बात को स्वीकार किया है।
और भी
पाक ने फिर किया 'शाहीन' का परीक्षण
मैडोना लगातार 13वीं बार शीर्ष पर
रायटर के कैमरामैन की हत्या की जाँच
सऊदी महिलाओं पर से पहरा हटाया जाए
बाल-बाल बचीं अभिनेत्री सेंड्रा बुलक
ब्रिटेन अपने सैनिक को सम्मानित करेगा