पॉप स्टार मैडोना ने ब्रिटिश एकल एलबम लोकप्रियता चार्ट में लगातार 13वीं बार शीर्ष पर बने रहकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, जो किसी महिला पॉप गायिका की अब तक की पहली उपलब्धि है।
उनके नए ट्रैक फोर मिनेट्स ने एस्टेले के 'अमेरिकन ब्वॉय' को पीछे धकेल कर दूसरे स्थान पर पहुँचा दिया है, जिसमें केनी वेस्ट को फिल्माया गया है।
यह एलबम पिछले चार सप्ताह से पॉप चार्ट में बाकी एलबम को कड़ी टक्कर दे रहा था। मैडोना के नए ट्रैक में जस्टिन टिम्बरलैक को लिया गया है।
49 वर्षीय मैडोना का 13वीं बार ब्रिटिश पॉप चार्ट शीर्ष पर रहना एक रिकॉर्ड है। उसके बाद महिला कलाकार केली मिनोज्ञू का नंबर आता है, जो सात एलबम के साथ दूसरे स्थान हैं।
इस बीच सैम स्पारो का 'ब्लैक एंड गोल्ड' एक स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर पहुँच गया है, जबकि फ्लोरिडा का 'लौ' चौथे स्थान पर चला गया है।
|