मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सऊदी महिलाओं पर से पहरा हटाया जाए
'ह्यूमन राइट्स वाच' ने सऊदी अरब से अपील की कि वह पुरुष अभिभावक की मंजूरी के बिना महिलाओं को काम करने यात्रा करने, विवाह करने और स्वास्थ्य सेवाओं तक अपनी पहुँच कायम करने से रोकने वाली व्यवस्था को समाप्त करें।

न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है ह्यूमन राइटस वाच सऊदी अरब का आह्वान करता है कि वह पुरुषों की अधिकारवादी नीतियों के कारण हो रहे महिलाओं के मानवाधिकार उल्लंघन को समाप्त करने के लिए तत्काल कदम उठाएँ।

रिपोर्ट में कहा गया है सउदी सरकार को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करना चाहिए और भयानक भेदभाव प्रणाली को समाप्त करना चाहिए।

मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि बेहद रूढ़िवादी मुस्लिम साम्राज्य में पुरुषों के महिलाओं के प्रति संरक्षणवादी रवैये तथा महिला पुरूष अलगाव से महिलाएँ अपने मूल अधिकारों तक से वंचित हो रही हैं।
और भी
बाल-बाल बचीं अभिनेत्री सेंड्रा बुलक
ब्रिटेन अपने सैनिक को सम्मानित करेगा
लंदन की लाइब्रेरी को 20 लाख पाउंड का दान
विश्व की सबसे बड़ी ताँबा खदान में हड़ताल
पाक में घुसकर हमले की अनुमति माँगी
राजदूत के बदले 10 आतंकी माँगे