ताँबे की विश्व की सबसे बड़ी भूमिगत खदान को ठेके के मजदूरों की हड़ताल के कारण बंद कर दिया गया। चिली की सरकारी खदान कंपनी कोडेल्को ने यह जानकारी दी।
सान दियागो के दक्षिण स्थित एल टेनिएंटे खदान में कर्मचारियों की हड़ताल के बाद पिछले शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से काम बंद कर दिया गया। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने अवरोधक लगाकर खदान में प्रवेश को रोक दिया और अन्य कर्मचारियों को लेकर आ रही बसों पर पत्थर फेंके।
खदान में कोडेल्को के प्रबंधक रिकार्डो अलवारेज ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पालियों में काम किया जा रहा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि काम कितने समय बंद रहेगा। यह खदान प्रतिवर्ष करीब 418000 टन ताँबे का उत्पादन करती है।
|