मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक में घुसकर हमले की अनुमति माँगी
अफगानिस्तान में तैनात अमेर‍िकी सैन्य कमांडरों ने अपने शीर्ष अधिकारियों से देश में तालिबान एवं अल कायदा के खिलाफ अभियान तेज करने तथा पाकिस्तान की सीमा के अंदर कबाइली इलाकों में हमले करने की अनुमति माँगी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के कल के संस्करण में प्रकाशित एक रिपोर्ट में अमेर‍िकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार बुश प्रशासन ने आंतरिक विचार-विमर्श के बाद यह अनुरोध ठुकरा दिया है।

बुश प्रशासन का मानना है कि ऐसा करने से पाकिस्तान के कट्टरपंथी तत्व नई सरकार के खिलाफ भड़क सकते हैं, जो उनसे बातचीत की पहल कर रही है। इससे क्ष्रेत्रीय स्थिरता भी खंडित हो सकती है।

हालाँकि इस मुद्दे पर व्हाइट हाउस के अधिकारियों और पाकिस्तान में अमेर‍िकी राजदूत एबी पीटरसन ने चुप्पी साध ली है।
और भी
राजदूत के बदले 10 आतंकी माँगे
ऑस्ट्रेलिया मशाल रिले में गुंडागर्दी से आशंकित
नेपाल की नई सरकार मेरे नेतृत्व में-प्रचंड
तुम चुप रहो फ्रांसीसी-चीन
अल कायदा की अमेरिका को धमकी
शिया धर्मगुरु अल सद्र की धमकी