मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया मशाल रिले में गुंडागर्दी से आशंकित
ऑस्ट्रेलिया की सरकार दुनिया के तमाम हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का केन्द्र बनी बीजिंग ओल‍िम्पिक मशाल के अपने यहाँ गुजरने के दौरान चीन तथा तिब्बत समर्थकों द्वारा गुंडागर्दी किए जाने की आशंका से भयभीत है।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने रविवार को कहा कि मशाल रिले को लेकर हजारों की तादाद में इकट्ठा हुए चीन तथा तिब्बत समर्थकों की मौजूदगी से दौड़ के दौरान गुंडागर्दी होने का अंदेशा बढ़ गया है।

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन से कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वे विरोध प्रदर्शन के बजाय शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखें। मेरा मानना है कि अगर मेरी यह अपील अनसुनी की गई तो ओल‍िम्पिक मशाल रिले गुंडागर्दी के नजारे में तब्दील हो सकती है।

चीनी छात्रों के एक संगठन ने पिछले हफ्ते कहा था कि 24 अप्रैल को यहाँ होने वाली मशाल रिले को प्रदर्शनकारी तिब्बत समर्थकों से बचाने के लिए करीब 10 हजार चीनी छात्र और चीनी मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक कैनबरा में इकट्ठा होंगे।

एक तिब्बती सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार चीनी दूतावास ने मशाल रिले स्थल पर चीन समर्थकों को लाने के लिए 50 बसें किराए पर ली हैं।

इस बीच पुलिस प्रदर्शनकारियों को दूर रखने के लिए कैनबरा में 20 किमी लम्बे मशाल रिले के रास्ते के किनारे स्टील की बाड़ लगाने के साथ-साथ सुरक्षा के अन्य उपाय भी कर रही है।

गौरतलब है कि इस साल अगस्त में होने वाले बीजिंग ओल‍िम्पिक खेलों की मशाल रिले के लंदन, पेरिस, सेन फ्रांसिस्को, दिल्ली और बैंकॉक से गुजरने के दौरान इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए थे।

प्रदर्शनकारी पिछले महीने चीन द्वारा तिब्बत में की गई दमनपूर्ण कार्रवाई का विरोध और तिब्बत की स्वायत्तता की माँग कर रहे थे।
और भी
नेपाल की नई सरकार मेरे नेतृत्व में-प्रचंड
तुम चुप रहो फ्रांसीसी-चीन
अल कायदा की अमेरिका को धमकी
शिया धर्मगुरु अल सद्र की धमकी
नाइट क्लब में आग, 15 मरे
चर्चों का शुद्धिकरण जरूरी-पोप