मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अल कायदा की अमेरिका को धमकी
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा ने इराक में अमेरिकी सैनिकों पर नए सिरे से हमले करने की धमकी दी है।

अमेरिका स्थित आतंकवाद निगरानी सेवा साइट संस्थान के मुताबिक अल कायदा के अबू हमजा अल मुहाजिर ने एक घंटे का ऑडियो टेप जारी कर आतंकवादियों से इस बात पर जश्न मनाने की अपील की है कि इराक में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 4000 को पार कर गई है।

बयान के अनुसार हमजा ने कहा- हमें इस घड़ी को विशेष तरीके से मनाना चाहिए और जश्न के इस माहौल में बुश को भी शामिल करना चाहिए। हमजा ने अल कायदा के लड़ाकुओं से अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ अपने हमले तेज करने की अपील की।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने पिछले महीने इस बात पर खेद प्रकट किया था कि वर्ष 2003 से अब तक इराक में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या चार हजार तक पहुँच गई है।
और भी
शिया धर्मगुरु अल सद्र की धमकी
नाइट क्लब में आग, 15 मरे
चर्चों का शुद्धिकरण जरूरी-पोप
इसराइली हमले में पाँच उग्रवादी ढेर
कराची में जरदारी के आवास पर गोलीबारी
पाक राजदूत तालिबान के कब्जे में