मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाइट क्लब में आग, 15 मरे
इक्वाडोर की राजधानी क्वेटो स्थित एक नाइट क्लब में आतिशबाजी से लगी आग में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई तथा 35 अन्य घायल हो गए।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार रात हुए इस हादसे के बाद बचावकर्मी शवों की तलाश में जुटे हैं। रेडक्रॉस के प्रवक्ता हेनरी ओकोआ ने एक स्थानीय रेडियो को बताया कि आतिशबाजी के चलते यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा- आग पर काबू पा लिया गया है। हमें अभी तक मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है।
और भी
चर्चों का शुद्धिकरण जरूरी-पोप
इसराइली हमले में पाँच उग्रवादी ढेर
कराची में जरदारी के आवास पर गोलीबारी
पाक राजदूत तालिबान के कब्जे में
टाइटैनिक हादसे से जुड़ी चीजों की नीलामी
संरा मिशन की जरूरत नहीं-माओवादी