ईसाई धर्मगुरु पोप बैनेडिक्ट ने कहा है कि कैथोलिक चर्च में यौन दुराचार प्रकरण के लिए हुई क्षतिपूर्ति के लिए शुद्धिकरण अपनाना होगा।
पोप ने शनिवार को सेंट पीटर्स कैथेड्रल में करीब तीन हजार कैथोलिक पुरोहितों के सामने कहा कि मैं आप लोगों के साथ इस प्रार्थना में शामिल हुआ हूँ। यह समय प्रत्येक चर्च और धार्मिक समुदाय की शुद्धि करने का है। मुझे उम्मीद है कि इस मुद्दे का हल निकालने में आप लोग अपने बिशप का सहयोग करेंगे।
समान धर्म के विभिन्न समूहों, पीढ़ियों और सदस्यों में बिखराव की आशंका जताते हुए पोप ने अमेरिकी कैथोलिक चर्च में एकता कायम रहने के लिए प्रार्थना की।
अमेरिका की यात्रा पर आए 81 वर्षीय पोप ने गत गुरुवार को वाशिंगटन स्थित वेटिकन एम्बेसी चैपल में पादरियों के यौन शोषण के शिकार लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा था कि वे उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2002 में अमेरिका के बोस्टन में पादरियों द्वारा यौन शोषण की घटना प्रकाश में आई थी। इनमें बोस्टन के आर्कबिशप कार्डिनल सीन ओ मैली भी शामिल थे। वेटिकन के सूत्रों के मुताबिक इनमें आधा दर्जन महिला और पुरुष भी शामिल थे।
|