मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसराइली हमले में पाँच उग्रवादी ढेर
इसराइल और फिलिस्तीन समस्या के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बीच उत्तरी गाजा पट्टी में इसराइल के हवाई हमले में फिलिस्तीनी उग्रवादी गुट हमास के पाँच बंदूकधारी मारे गए हैं।

इसराइली सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सीमा पार करने की कोशिश कर रहे दल पर हेलिकॉप्टर द्वारा किए गए हमले में हमास के चार उग्रवादी मारे गए हैं।

हमास ने कहा कि जाबालया शरणार्थी शिविर के निकट हुए अन्य हवाई हमले में उनका पाँचवाँ आदमी मारा गया। इससे पहले शनिवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में करेम सालोम में बम हमले में हमास के तीन उग्रवादी मारे गए थे तथा इसराइल के 13 सैनिक घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने हमास के निर्वासित नेता खलीद मशेल के साथ शुक्रवार को दमिश्क में बैठक की।
और भी
कराची में जरदारी के आवास पर गोलीबारी
पाक राजदूत तालिबान के कब्जे में
टाइटैनिक हादसे से जुड़ी चीजों की नीलामी
संरा मिशन की जरूरत नहीं-माओवादी
मृत्युदंड को उम्रकैद में बदलें मुशर्रफ
पोप ने किया यहूदी प्रार्थना घर का दौरा