मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कराची में जरदारी के आवास पर गोलीबारी
अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के आवास 'बिलावल हाउस' पर गोलीबारी की, लेकिन इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

बिलावल हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कार में सवार पाँच लोगों ने पॉश इलाके क्लिफ्टन स्थित बिलावल हाउस के मुख्य द्वार पर छह गोलियाँ दागीं। सुरक्षाकर्मियों के जवाबी गोलीबारी किए जाने पर हमलावर भाग गए।

इस आवास का नाम आसिफ अली जरदारी और दिवंगत बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के नाम पर रखा गया है।

सिंध के मुख्यमंत्री कईम अली शाह ने घटना के तुरंत बाद मौके का मुआयना करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
पुलिस ने अब क्लिफ्टन में एक अतिरिक्त चौकी स्थापित कर दी है तथा बिलावल हाउस में सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी वृद्धि कर दी गई है।
और भी
पाक राजदूत तालिबान के कब्जे में
टाइटैनिक हादसे से जुड़ी चीजों की नीलामी
संरा मिशन की जरूरत नहीं-माओवादी
मृत्युदंड को उम्रकैद में बदलें मुशर्रफ
पोप ने किया यहूदी प्रार्थना घर का दौरा
दोबारा नहीं टली है सरबजीत की फाँसी