टाइटैनिक हादसे से जुड़ी सैकड़ों वस्तुओं की शनिवार को नीलामी हो रही है। इसमें जीवित बचने वाली एकमात्र अमेरिकी यात्री का टिकट भी है।
जिन संग्रहों की आज बिक्री की जा रही है उसमें एक पाकेट घड़ी भी है जो अप्रैल 1912 में जहाज जिस वक्त डूबा ठीक उसी समय रुक गई थी। ये वस्तुएँ हादसे में जीवित बचने वाली एकमात्र अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंड की हैं। साल 2006 में 99 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई थी।
नीलामीकर्ता एंड्रयू अल्ड्रिज ने कहा कि संग्रह के प्रति जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय दिलचस्पी है। टाइटैनिक हादसे के वक्त एस्प्लंड मात्र पाँच साल की थी। उस हादसे में एस्प्लंड के पिता और तीन सहोदरों समेत 1500 लोगों की मौत हो गई थी।
|