मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मृत्युदंड को उम्रकैद में बदलें मुशर्रफ
पाकिस्तान सरकार की राष्ट्रपति को सिफारिश
पाकिस्तान सरकार ने पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को एक प्रस्ताव भेजकर सिफारिश की है कि सभी सजा-ए-मौत उम्रकैद में बदल दी जाएँ।

पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के गृह मामलों के सलाहकार रहमान मलिक ने शनिवार को कहा कि सजा-ए-मौत को उम्रकैद में बदले जाने की सिफारिश से संबंधित एक प्रस्ताव मुशर्रफ को भेजा गया है।

दो आत्मघाती हमलावरों का निशाना बने फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के मुख्यालय का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सरबजीत जैसे लोगों के मामले में प्रस्ताव पर राष्ट्रपति मुशर्रफ को अभी अंतिम फैसला करना है।

मलिक ने यह स्पष्ट किया कि सरकार आतंकवाद से संबंधित किसी गतिविधि को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा हमारी नीति यह है कि हम किसी भी रूप में और किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
और भी
पोप ने किया यहूदी प्रार्थना घर का दौरा
दोबारा नहीं टली है सरबजीत की फाँसी
तकरार में बदला बेयोंस का प्यार
विदेशी पर्यटकों को जल्द मिलेगी अनुमति
हिलेरी मतदाताओं को लुभाने में नाकाम
संघर्षशील जोली के चित्र प्रकाशित