मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पोप ने किया यहूदी प्रार्थना घर का दौरा
पोप बनेडिक्ट 16वें ने अमेरिका स्थित यहूदी प्रार्थना भवन का कल दौरा किया। जर्मनी में जन्में पोप यहूदी प्रार्थना भवन का दौरा करने वाले रोमन कैथोलीक चर्च के पहले नेता बन गए हैं।

पोप बेनेडिक्ट ने कल वहाँ उपस्थित 400 लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क शहर में यहूदी समुदाय के लोगों के लिए अपना सम्मान प्रकट करना मेरे लिए अत्यंत प्रसान्नता की बात है।

मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि आपके यहूदी त्योहार आयोजन से कुछ ही घंटे पहले मैं यहाँ आया हूँ। पोप के दौरे के दौरान उपास्थित लोगों में विश्व बैंक के पूर्व प्रमुख जेम्स वुल्फेन्सन के अलावा कॉर्पोरेट जगत के उच्च अधिकारी मौजूद थे।
और भी
दोबारा नहीं टली है सरबजीत की फाँसी
टकरार में बदला बेयोंस का प्यार
विदेशी पर्यटकों को जल्द मिलेगी अनुमति
क्लिंटन मतदाताओं को लुभाने में असफल
संघर्षशील जोली के चित्र प्रकाशित
ओबामा है क्लिंटन से आगे