'चार दिन की चाँदनी, फिर अँधेरी रात।' यह कहावत नवविवाहित गायिका बेयोंस नोल्व्स और उनके पति जे-जेड के जोड़े पर बिलकुल सटीक बैठती है।
हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक पार्टी के दौरान इस जोड़े के बीच सार्वजनिक रूप से तकरार के कारण इनके मतभेद को साबित भी कर दिया है। हाल ही में एक निजी पार्टी के दौरान इन दोनों के बीच एक छोटी-सी बात पर लड़ाई हो गई।
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रबल उम्मीदवार बैरक ओबामा के स्वागत में आयोजित किए गए समारोह में बेयोंस अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थीं। ऐसे में जे-जेड ने मजाक में उनका माइक लेते हुए उनसे दूसरी प्रस्तुति देने को कहा।
ऐसे में बेयोंस को गुस्सा आ गया और वह स्टेज पर ही जे-जेड से लड़ पड़ीं। मगर जे-जेड के मनाने के पश्चात थोड़ी देर बाद ये दोनों एक बार फिर हाथों में हाथ डाले पार्टी में नजर आए।
|