चीन जल्द ही तिब्बत में विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दे देगा। सरकारी अखबार 'चाइना डेली' में प्रकाशित आज एक खबर के अनुसार तिब्बत का पर्यटन विभाग इस दिशा में काम कर रहा है।
गौरतलब है कि तिब्बत में चीन विरोधी प्रदर्शनों के बाद विदेशी पर्यटकों और पत्रकारों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। चीन की मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार सरकार एक मई से विदेशी पर्यटकों को तिब्बत में घूमने-फिरने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।
तिब्बत की आय का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। पिछले साल करीब 40 लाख पर्यटक तिब्बत आए थे और उन्होंने पहाड़ों और तिब्बत की आलौकिक संस्कृति का जायजा लिया था। हालाँकि तिब्बत आने वाले पर्यटको के लिए चीन सरकार एक विशेष परमिट जारी करती है।
|