मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संघर्षशील जोली के चित्र प्रकाशित
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिलिना जोली के करियर के शुरुआती दौर के बारे में भला उनका कौन-सा प्रशंसक नहीं जानना चाहेगा। हाल ही में जोली के संघर्षशील जीवन के कुछ ऐसे चित्र प्रकाशित हुए हैं, जिनमें आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को सोलह साल की उम्र की मॉडल के रूप में देख सकते हैं।

हाल ही में जोली की कुछ हॉट व सेंशेसनल फोटो प्रकाशित हुईं, जो जोली के एक मॉडल के रूप में शुरुआती दौर की मानी जा रही हैं। इन चित्रों में जोली मात्र सोलह साल की हैं।

‘द मिरर’ नामक समाचार-पत्र के अनुसार पहली बार प्रकाशित हुए जोली के यह चित्र फोटोग्राफर सीन मैक कॉल के द्वारा लिए गए हैं। गौरतलब है कि इन चित्रों के एक साल पश्चात ही उभरती हुई यह मॉडल एक प्रतिष्ठित स्टार के रूप में स्थापित हो गई थीं।

जोली को उनका पहला ब्रेक 1993 में बनी फिल्म ‘साइबॉर्ग-2’ में मिला था। इसके पश्चात उन्होंने 1995 में रॉबर्ट रेडफोर्ड की ‘केपर क्रैकर्स’ नामक फिल्म में काम किया था, जिसने उन्हें काफी सफलता दिलाई।
और भी
ओबामा है क्लिंटन से आगे
क्रूज-होम्स नहीं होंगे अलग
शिकस्त देनी होगी उग्रवादियों को-अमेरिका
पाक द्वारा 'शाहीन-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण
बांग्लादेश में बस पलटने से 18 मरे
हिस्टीरिया से पीड़ित 50 छात्राएँ बेहोश