मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा है क्लिंटन से आगे
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए डेमोक्रेट दावेदार बराक ओबामा ने क्लिंटन के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और दो पूर्व सीनेटरों का समर्थन हासिल कर लिया है।

मंगलवार को पेंसिलवेनिया में होने वाले प्राइमरी चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक दल की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल ओबामा के अभियान को इस समर्थन से एक गति मिली है। पेंसिलवेनिया के चुनाव के बाद यह तय होगा कि हिलेरी क्लिंटन इस दौड़ में शामिल रहेंगी या नहीं।

एक सर्वेक्षण दर्शाता है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के मतदाता अब ओबामा का समर्थन कर रहे हैं। इससे व्हाइट हाउस की दौड़ में उनकी जीत की अच्छी संभावनाएँ हैं। यह सर्वेक्षण कल जारी किया गया। इसके मुताबिक ओबामा डेमोक्रेटिक मतदाताओं में 54 फीसदी तक आगे हैं। मार्च में एक पत्रिका के सर्वेक्षण की तुलना में काफी अंतर आया है क्योंकि इसने तब क्लिंटन और ओबामा को बराबरी पर बताया था।

क्लिंटन को धक्का लगा है क्योंकि उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लेबर सचिव रहे रॉबर्ट रीच ने एक ब्लॉग पोस्ट में कल कहा कि हालाँकि हिलेरी क्लिंटन की प्रस्तावित नीतियाँ मजबूत और जिम्मेदारियों से भरी हैं लेकिन ओबामा मुझे ज्यादा आकर्षित करते है।

रीच डेमोक्रेटिक दल के दो और वरिष्ठ व्यक्ति सेंस सेम नन और डेविड बोरन के साथ ओबामा के गुट में शामिल हुए हैं। ये सभी ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा विदेश नीति में बतौर सलाहकार सेवाएँ देंगे।

रीच सहित क्लिंटन केबिनेट में सदस्य और सँयुक्त राष्ट्र में दूत रहे वर्तमान में न्यू मैक्सिको के गवर्नर बिल रिचर्डसन भी ओबामा के समर्थन में आगे आए हैं। वे क्लिंटन परिवार के पुराने मित्र हैं।

सर्वेक्षण बताता है कि ओबामा के पक्ष में सकारात्मक तौर पर इजाफा हुआ है लेकिन सर्वेक्षण ने यह भी बताया है कि अधिकतर मतदाता यह भी कह रहे हैं कि वे गैर अनुभवी बेइमान और अनैतिक हैं।
और भी
क्रूज-होम्स नहीं होंगे अलग
शिकस्त देनी होगी उग्रवादियों को-अमेरिका
पाक द्वारा 'शाहीन-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण
बांग्लादेश में बस पलटने से 17 मरे
हिस्टीरिया से पीड़ित 50 छात्राएँ बेहोश
अमेरिकी सेना पर हमला करने वाला ढेर