मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्रूज-होम्स नहीं होंगे अलग
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और उनकी पत्नी केटी होम्स के प्रशंसकों को यह जानकर खुशी होगी कि उनके अलग होने के प्रयास की जो सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, वह बिल्कुल निराधार है।

हाल ही में अमेरिकी पत्रिका ‘इन टच’ ने ऐसी खबर प्रकाशित की थी कि क्रूज और केटी जल्द ही अलग रहने का प्रयास करने के विचार में हैं। टॉम केटी से अलग होकर अपनी बेटी सूरी के साथ मैनहट्टन में निवास करने का मन बना रहे हैं।

इस पत्रिका के अनुसार केटी क्रूज से बहुत प्रेम करती हैं पर इसका मतलब यह कभी भी नहीं है कि वह टॉम की हर बात को बिना सोचे-समझे स्वीकार कर लें।

मगर टॉम और केटी के आंतरिक सूत्रों ने इस बात को साफ नकारते हुए माना कि यह खबर बिल्कुल निराधार है और टॉम व केटी किसी भी तरह के अलगाव के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वे दोनों बहुत खुश हैं और उनके बीच अलगाव जैसी कोई भी बात नहीं है।
और भी
पाक ने 'शाहीन-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया
बांग्लादेश में बस पलटने से 17 मरे
हिस्टीरिया से पीड़ित 50 छात्राएँ बेहोश
अमेरिकी सेना पर हमला करने वाला ढेर
मैक्सिको में गूँजी गाँधीजी की रामधुन
विरोधियों की भावना समझता हूँ-लामा