मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिकस्त देनी होगी उग्रवादियों को-अमेरिका
बुश प्रशासन ने तालिबान और अलकायदा के उग्रवादियों को शिकस्त देने के लिए कुछ और अधिक किए जाने की जरूरत बताई है। उसने उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए यह बात कही जिसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके में आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह को खत्म करने के लिए उसके पास कोई ठोस योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस के डिप्टी पैस सेक्रेटरी टोनी फ्राटो ने कहा कि क्षेत्र में और अधिक किए जाने की जरूरत है। जिस किसी ने भी सीमाओं के मुद्दे पर बोला है उसका मानना है कि यह कितनी बड़ी चुनौती है। हमें वहाँ और काम करने की जरूरत है।

गवर्मेंट अकाउन्टेबिलिटी ऑफिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि बुश प्रशासन के पास पाकिस्तान के सीमाई क्षेत्रों में आतंकवादी खतरे तथा सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करने के लिए ठोस योजना नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने अलकायदा तथा तालिबान से लड़ने के मकसद से पाकिस्तान को सैन्य आर्थिक एवं विकास संबंधी गतिविधियों के लिए साढे़ दस अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की राशि सुलभ कराई है।
और भी
पाक द्वारा 'शाहीन-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण
बांग्लादेश में बस पलटने से 17 मरे
हिस्टीरिया से पीड़ित 50 छात्राएँ बेहोश
अमेरिकी सेना पर हमला करने वाला ढेर
मैक्सिको में गूँजी गाँधीजी की रामधुन
विरोधियों की भावना समझता हूँ-लामा