मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बांग्लादेश में बस पलटने से 18 मरे
बांग्लादेश के तंगैल जिले में आज सुबह एक बस के पुल की रैलिंग तोड़कर रेल पटरियों पर जा गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई तथा 50 अन्य घायल हो गए हैं।

यह घटना ढाका से 120 किलोमीटर दूर आज सुबह स्थानीय समयानुसार पौने सात बजे हुई। पुलिस ने बताया कि ढाका आ रही इस बस का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज गति के कारण बस पुल पर पलट गई और रेल लाइन पर जा गिरी।

पुलिस के अनुसार 16 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों का इलाज चल रहा है।

दुर्घटना में बचे लोगों ने बताया कि हताहतों में अधिकतर लोग खेतिहर मजदूर थे जो ढाका, नरसिंहडी एवं आसपास के जिलों में धान की कटाई के लिए जा रहे थे।
और भी
हिस्टीरिया से पीड़ित 50 छात्राएँ बेहोश
अमेरिकी सेना पर हमला करने वाला ढेर
मैक्सिको में गूँजी गाँधीजी की रामधुन
विरोधियों की भावना समझता हूँ-लामा
पेंटर जोसेफ सोलमन नहीं रहे
बड़ा मस्तिष्क दे सकता है लंबी उम्र!