मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिस्टीरिया से पीड़ित 50 छात्राएँ बेहोश
तरह-तरह की अफवाहों का जोर
यहाँ 50 छात्राएँ हिस्टीरिया से पीड़ित होकर बेहोश हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डकार स्थित लेमेन गुये माध्यमिक विद्यालय की कक्षा पाँच में पढ़ने वाली लड़कियों से इस घटना की शुरुआत हुई। उनके शिक्षक इसे सामूहिक हिस्टीरिया बता रहे हैं। जोर-जोर से चीखते हुए बेहोश हो जाने के बाद छात्राओं को यहाँ के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस विचित्र घटना के बाद यहाँ तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कुछ लोग इसे बुरी आत्माओं तथा पराशक्तियों का प्रभाव मान रहे हैं। कुछ का कहना है कि ठीक ढंग से ड्रेस नहीं पहनने पर उन्हें यह दंड मिला है।

विचित्र हरकतों ने स्कूल को बंद करने पर मजबूर कर दिया। स्कूल की 53 छात्राएँ तथा दो छात्रों को अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अदिना आयदरा ने बताया कि घटना पाँचवीं की लड़कियों की कक्षा से प्रारंभ हुई। तीन लड़कियाँ बेहोश होकर गिर गईं।

30 मिनट बाद मध्यावकाश के दौरान हाईस्कूल की छात्राओं के साथ भी यही घटना हुई। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर 55 विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयदरा ने कहा कि घटना एकदम असाधारण है।

एक स्थानीय अग्निशमन दल के अधिकारी कर्नल डियेने फाये ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर स्कूल को बंद करना पड़ा। अस्पताल में विद्यार्थियों के अभिभावक अपनी बच्चियों की हालत देखकर काफी नाराज दिखे।

अस्पताल के वार्ड में एक 15 साल की लड़की ने बताया कि मैं अपने दोस्तों के बीच गपशप कर रही थी तभी मेरे सिर में तेज दर्द उठा और इसके बाद मैं चिल्लाने लगी और फिर बेहोश हो गई।
और भी
अमेरिकी सेना पर हमला करने वाला ढेर
मैक्सिको में गूँजी गाँधीजी की रामधुन
विरोधियों की भावना समझता हूँ-लामा
पेंटर जोसेफ सोलमन नहीं रहे
बड़ा मस्तिष्क दे सकता है लंबी उम्र!
रिमोट से चलने वाला फाइटर जेट